Vahan Chalak Admit Card 2025: राजस्थान वाहन चालक एडमिट कार्ड 2025

अगर आपने राजस्थान वाहन चालक भर्ती 2025 (Rajasthan Vahan Chalak Bharti 2025) के लिए आवेदन किया है, तो अब आपके लिए सबसे ज़रूरी अपडेट आ चुका है। राजस्थान वाहन चालक एडमिट कार्ड 2025 (Rajasthan Driver Admit Card 2025) जल्द ही जारी होने वाला है। इस लेख में हम आपको एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की पूरी जानकारी, लिंक, परीक्षा तिथि और अन्य ज़रूरी विवरण देंगे।

Vahan Chalak Admit Card 2025

Rajasthan Vahan Chalak Admit Card 2025 कब जारी होगा?

परिवहन विभाग जल्द ही राजस्थान वाहन चालक एडमिट कार्ड 2025 जारी करेगा। उम्मीदवार अपने पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि की मदद से इसे डाउनलोड कर सकेंगे। जैसे ही एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड होगा, उम्मीदवारों को लिंक सक्रिय कर दिया जाएगा।

राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा आयोजित राजस्थान वाहन चालक भर्ती परीक्षा 2025 की तिथि जारी कर दी गई है। यह परीक्षा 23 नवंबर 2025 (रविवार) को पूरे प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए एग्जाम सिटी इंटिमेशन और एडमिट कार्ड की जानकारी 18 नवंबर 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी जाएगी। उम्मीदवार अपने SSO ID और Application Number की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

Vahan Chalak Admit Card 2025: Highlight

Recruitment OrganizationRajasthan Staff Services Selection Board (RSSB)
Post NameVahan Chalak
Vacancies2756 
Job LocationRajasthan
CategoryBlog
Exam ModeOffline
Exam Date23 November 2025
Admit Card Release18 November 2025
Official Websiterssb.rajasthan.gov.in

Rajasthan Vahan Chalak Exam Date 2025

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा जारी नवीनतम एग्जाम कैलेंडर 2025 के अनुसार, राजस्थान वाहन चालक भर्ती परीक्षा का आयोजन 23 नवंबर 2025 (रविवार) को किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक एक ही पाली में संपन्न होगी।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुँचें और एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी निर्देशों का पालन करें।

Vahan Chalak Exam City and Admit Card 2025

वाहन चालक भर्ती 2025 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। परीक्षा की तिथि से लगभग 7 दिन पहले एग्जाम सिटी और एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। ऐसे में संभावना है कि एग्जाम सिटी विवरण 15 नवंबर 2025 को और एडमिट कार्ड 18 नवंबर 2025 तक जारी किया जाएगा।

उम्मीदवार अपना Rajasthan Vahan Chalak Admit Card 2025 राजस्थान शिक्षा संकल्प पोर्टल के “Admit Card” अनुभाग में उपलब्ध डायरेक्ट लिंक के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया नीचे चरणबद्ध तरीके से दी गई है ताकि उम्मीदवार आसानी से अपना हॉल टिकट प्राप्त कर सकें।

EventLink
Admit CardLink Active Soon

राजस्थान वाहन चालक एडमिट कार्ड डाउनलोड कैसे करें?

Step 1: आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ

सबसे पहले rsmssb.rajasthan.gov.in
वेबसाइट खोलें। यही RSMSSB की ऑफिशियल साइट है, जहाँ सभी भर्ती संबंधी नोटिफिकेशन और एडमिट कार्ड जारी होते हैं।

Step 2: Admit Card सेक्शन चुनें

होमपेज पर “Admit Card” या “परीक्षा प्रवेश पत्र” नाम का लिंक मिलेगा। उस पर क्लिक करें।

Step 3: संबंधित भर्ती लिंक खोलें

अब उस भर्ती को चुनें जिसमें आपने आवेदन किया है — यानी “वाहन चालक (Driver) भर्ती 2025”।

Step 4: लॉग-इन डिटेल भरें

लॉगिन पेज पर अपनी SSO ID, एप्लिकेशन नंबर, और जन्म-तिथि (DOB) दर्ज करें। फिर “सबमिट” बटन दबाएँ।

Step 5: एडमिट कार्ड डाउनलोड करें

स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिखाई देगा। इसे डाउनलोड करके PDF फॉर्मेट में सेव करें और एक प्रिंट-आउट निकाल लें।

FAQ – Rajasthan Vahan Chalak 2025

राजस्थान वाहन चालक एडमिट कार्ड 2025 कब जारी होगा?

RSMSSB वाहन चालक भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड परीक्षा से लगभग 7–10 दिन पहले जारी किया जाता है। उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in
से डाउनलोड कर सकते हैं।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए कौन-कौन सी जानकारी चाहिए?

आपको अपनी SSO ID / Application Number और Date of Birth (जन्म तिथि) की आवश्यकता होगी।

Leave a Comment